सीहोर। बेथेल फॉर रेफ्यूज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जेल विदिशा में स्वरोजगार शिविर लगाया गया। जहां महिला बंदियों को स्वच्छता के महत्व को बताते हुए संस्था की अध्यक्षा बूसी रोबी ने फिनाइल और हैंडवाश बनाने का प्रशिक्षण दिया। सभी महिलाओ ने बड़ी उत्सुकता के साथ इस प्रशिक्षण में शामिल होकर फिनाईल और हैंडवाश बनाना सीखा और भविष्य में इसे रोजगार के माध्यम के रूप में अपनाने के लिए अपनी इच्छा ज़ाहिर की।
जेल सुपरिन्टेन्डेन्ट पी.डी.श्रीवास्तव की उपस्थिति में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सचिव रोबी मैथ्यू और सदस्य डॉ. अक्षय धन्यवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहे।







