अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का पारिवारिक मिलन समारोह कल

Join Us

सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सीहोर द्वारा आयोजित क्षत्रिय राजपूत समाज का पारिवारिक मिलन समारोह कल दिनांक 11 जनवरी 2026, दिन रविवार को स्थानीय कृष्णा सेलिब्रेशन गार्डन चाणक्यपुरी में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में सीहोर नगर और उसके आसपास के गांवों मे रहते वाले क्षत्रिय राजपूत परिवार सम्मलित होगें। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सुश्री उषा ठाकुर विधायक इंदौर, विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर, राज्यवर्धन सिंह पूर्व विधायक नरसिंहगढ़ एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राजेन्द्र सिंह राजपूत पूर्व विधायक विशेष अतिथि सुदेश राय विधायक सीहोर तथा नगर पालिका सीहोर अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए महासभा के अध्यक्ष ठा. गणेश सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम 12 बजे दोपहर मे प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम मे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं, उद्यमी महिलाओं, नवीन नियुक्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया जावेगा। कार्यक्रम मे 75 वर्ष से अधिक आयु के समाजजनों को सम्मानित किया जावेगा। कार्यक्रम का समापन पर भोज का आयोजन किया जावेगा।  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संभाग अध्यक्ष ठा महेन्द्र सिंह राठौड़ जिलाध्यक्ष ठा गणेश सिंह चौहान जितेन्द्र सिंह राठौड़, धीरेन्द्र सिंह राजावत, शिवशंकर सिंह, ठा मुकेश दरबार, इन्द्रपाल सिंह गहरवार, विजय सिंह तोमर, ठा.गोपाल सिंह, ठा. लखन सिंह गौर, गजराज सिंह राघव, नरेन्द्र सिंह चौहान सरदार सिंह सिसौदिया, कमल सिंह खींची, विजय सिंह राजपूत, रामनाथ सिंह परमार ,सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रताप सिंह पंवार, प्रदीप सिंह चौहान, एड दिलीप सिंह तोमर ने  सभी समाजजनों को कार्यक्रम मे सम्मलित होने की अपील की है।

Previous articleखेलो एमपी के लिए चर्च मैदान पर अभ्यास मैच का शुभारंभ
Next articleजेल में स्वरोजगार शिविर लगाकर महिला बंदियों को दिया फिनाईल व हैंडवाश बनाने का प्रशिक्षिण