नर्मदापुरम/ सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह की स्वेच्छानुदान राशि से 19 हितग्राहियों को 2 लाख 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि जारी की गई है। विधायक के प्रस्ताव पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने उक्त आर्थिक सहायता राशि जारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राजकुमार यादव को 20 हजार अनिल कुमार यादव को 20 हजार, अखिलेश कुमरे को 20 हजार, श्री मदन मोहन धोती को 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि जारी की गई है। इसी क्रम में श्रीमती रजनी प्रधान, रमेश कुमार यादव, वीकेश, राकेश, मोनू कीर, अजीत कीर, भैया लाल कीर, राजकुमार मवासी, गणेश सिंह, कमल सिंह, राहुल यादव, श्रीमती मुनिया बाई, श्रीमती सोना बाई मेहरा, सतीश कुमार और योगेश कलमे को 10 — 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि जारी की गई है।






