बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या, भीड़ ने हमले के बाद जिंदा जलाया

Join Us

नई दिल्ली(ए.)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शरीयतपुर जिले से सामने आया है, जहां उग्र भीड़ ने एक हिंदू व्यक्ति खोकोन दास पर हमला कर उसे जिंदा जला दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में 50 वर्षीय खोकोन दास की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों और मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, खोकोन दास अपने घर लौट रहे थे, तभी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पहले धारदार हथियारों से हमला किया गया, फिर बेरहमी से पीटा गया और अंत में आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यह मामला बीते कुछ दिनों में हिंदू समुदाय पर हुआ चौथा बड़ा हमला बताया जा रहा है। इससे पहले सोमवार को बेजेंद्र बिस्वास नामक एक हिंदू युवक को उसके ही सहकर्मी ने गोली मार दी थी।

 

Previous articleसाल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी-मथुरा और अयोध्या में लगी रही लंबी लाइनें
Next articleमध्य प्रदेश में सर्दी ने तोड़े रिकार्ड, नौगांव-खजुराहो सबसे ठंडे शहर, जनवरी में और बढ़ेगी ठंड