महर्षि याज्ञवल्क्य सनातन कल्याण समिति ने किया पत्रकारों का सम्मान

Join Us

समिति के आचार्य पं अविनाश मिश्रा व पं दिनेश तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा को किया सम्मानित

नर्मदापुरम। महर्षि याज्ञवल्क्य सनातन कल्याण समिति के तत्वावधान में गीता मैरिज पैलेस में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा सामूहिक मूलपाठ के समापन उपरांत आचार्य पं अविनाश मिश्रा जी के जन्म दिवस के मौके पर अनेक संस्थाओं व विप्र समाज के साथ उनके शिष्यों समाजसेवियों ने शाल श्री फल से सम्मान किया। समिति के द्वारा नर्मदापुरम के पत्रकारों का सम्मान किया गया है। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहर के अनेक विप्र बंधु व समिति के परिवारजन एकत्रित रहे।

ज्ञातव्य है कि बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी महर्षि याज्ञवल्क्य सनातन कल्याण समिति के द्वारा सैकड़ों ब्राह्मणों की उपस्थिति में सस्वर श्रीमद भागवत महापुराण का मूल पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के अनेक श्रद्धालु यजमानों ने अपने पूर्वजो की स्मृति एक पाठ अतृप्त आत्माओं तथा देश की रक्षा में शहीद सैनिकों की आत्मशांति हेतु समर्पित किया था। समिति के द्वारा ही विवेकानंद घाट पर 101 लीटर शुद्ध देशी गाय के दूध सहित समस्त साहित्य द्व्यों के साथ मां नर्मदा का पूजन अर्चन अभिषेक कर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई थी। इस आयोजन में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी पं दिनेश तिवारी ने भी अहम भूमिका निभाई। समिति के आव्हान पर गत दिवस शहर के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर वेद मंत्रों के साथ गौमाता का पूजन अर्चन कर आरती की गई। तदोपरांत पत्रकारों काे शाल श्री फल और पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया। पत्रकारों ने आचार्य श्री मिश्रा जी व श्री तिवारी व समिति के प्रति अाभार व्यक्त किया।

Previous articleस्वदेशी संकल्प रथ यात्रा रवाना, स्वदेशी वस्तुओ को अपनाने पर दिया जोर
Next articleमीना समाज सेवा संगठन का तहसील स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न