नर्मदापुरम। ड्रीम इंटरनेशनल स्कूल में अतुल्य भारत थीम पर वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिक उत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि एआईसीपीओ के अध्यक्ष डॉ मयंक तोमर विशेष अतिथि वरुण फोजदार और समाजसेविका आरती सिंह शामिल रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने देश की नवीन शिक्षा पद्धति को लागू करने पर विशेष जोर देते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि आपके पास बच्चे 18 घंटे रहते हैं तो उनके निर्माण की जिम्मेदारी ज्यादा पालकों की है। अतुल्य भारत के इस महोत्सव में बच्चों ने अलग.अलग राज्यों के नृत्यों के माध्यम से हर राज्य की विविधता एवं संस्कृति की झलक दिखाने के साथ बीच.बीच में विदेशी नृत्यों के द्वारा भी मनोरंजन करते हुए चीन, जापान की सैर भी कराई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ तोमर ने बच्चों की मेहनत एवं शानदार प्रस्तुति को खूब सराहा और स्कूल में बच्चों के हो रहे सर्वांगीण विकास की भूरी.भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती आरती भावसार ब्रजेश गोस्वामी, राहुल भावसार एवं प्राचार्य श्रीमती रानू यादव सहित समस्त स्टाफ और स्कूल के विद्यार्थी की उपस्थिति उत्साहपूर्वक रही।






