डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अधिकारिक यात्रा में आए मुख्यअतिथि पीएमजे ला- प्रवीण वशिष्ठ का जोरदार स्वागत

Join Us

नर्मदापुरम। लांयस क्लब इंटरनेशनल नर्मदापुरम डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-2 वर्ष 2025-26 रीजन 7 जोन क्लब नं 57130 डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अधिकारिक यात्रा का आगमन 29 दिसंबर को होटल आनंद में हुआ। जहां पर आयोजन समिति के लायंस पदाधिकारियों व सदस्यों ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अधिकारिक यात्रा में उज्जैन से आए मुख्य अतिथि पीएमजे ला- प्रवीण वशिष्ठ, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेणु वशिष्ठ का जोरदार स्वागत किया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा

आयोजन समिति के अध्यक्ष लायंस निशांत फौजदार ने बताया लायंस क्लब के संविधान के तहत प्रतिवर्ष डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की विजिट का आयोजन में उन्हें वर्ष भर किए सामाजिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया जाता है। अध्यक्ष निशांत फौजदार ने बताया कि इस वर्ष की सामाजिक गतिविधियों में चार ब्लड डोनेशन कैंप, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर वृद्धजन पार्क में लगाया गया। मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण मेंटल हेल्थ चेकअप व कार्यशाला का आयोजन किया गया। वृद्ध आश्रम में सूखा अनाज वितरित किया गया। नि:शक्त विशेष विद्यालय में ठंड से बचने के लिए गद्दे प्रदान किए गए गर्ल्स स्कूल कमिश्नर कॉलोनी एवं हायर सेकेंडरी स्कूल कोठी बाजार मैं गरीब बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया। इसके साथ ही 100 कंबल गरीबों को प्रदान किए गए हर्बल पार्क में पौधा रोपण किया गया एवं अनेक कार्य क्लब की ओर से किए गए। आयोजन समिति अध्यक्ष एमजेएफ लायन डीएस दांगी, आयोजन समिति सचिव लायन मोहित चौकसे, लायन अध्यक्ष लायन निशांत फौजदार, सचिव लायन पवन शुक्ला, जॉन चेयरपर्सन एसके बरेली जीएमटी कोऑर्डिनेटर केएस राजपूत लायन श्रीमती राजपूत एम ओसी ललित सोनी लायन समर्पिता सोनी पीएम जेएफ मुन्ना लाल जैन रीजन चेयरपर्स ऑन एमजीएफ डॉक्टर अतुल सेठा पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ डॉक्टर जेपी मालवीय अमोल लायन अनिल अग्रवाल लायन राकेश चौहान लॉयर हरि सिंह चौहान लायन, चंद्रशेखर शर्मा, कामेश जायसवाल लायन रामकुमार गुवरेले लायन श्रीमती गुबरेले लायन पुष्पेश पालीवाल लायन राजेंद्र सिंह राजपूत बाबई, लायन भारती दांगी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यअतिथि ला- प्रवीण वशिष्ठ, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेणु वशिष्ठ ने पदाधिकारियों व नए सदस्यों को सम्मानित किया। इस मौके पर शहर के अनेक पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। आज क्लब के नए सदस्यों ने शपथ ली लायन श्रीमती रत्ना बरेली, लायन शिवमंगल चौहान लायन श्रीमती नीलू चौहान, लायन ओमप्रकाश बावरिया, लायन रामकुमार चौधरी, लायन श्रीमती अग्रवाल शामिल है जिन्होंने लायन क्लब होशंगाबाद नर्मदापुरम की शपथ ली।

Previous articleअटल जी के जन्मशती वर्ष में मध्यप्रदेश का हो रहा अभ्युदय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleनववर्ष के उपलक्ष्य में गीत गजल व भजनों का कार्यक्रम 2 जनवरी को