भोपाल (निप्र)। 24 दिसम्बर को समिति कार्यालय 22 विचित्र विला प्रोफेसर कॉलोनी भोपाल में विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति सम्मान समारोह समिति की सम्मान समारोह की रूपरेखा हेतु बैठक सम्पन्न हुई, सर्वप्रथम स्व. विचित्र कुमार सिन्हा जी एवं शिवरानी देवी की फोटो में में माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जवलित किया गया। अध्यक्षता एडवोकेट सैय्यद साजिद अली ने की।
बैठक का संचालन वरिष्ठ समाज सेवी श्री ललित जैन जी द्वारा किया गया। समारोह के सन्दर्भ में प्रारंभिक रूप रेखा कार्यक्रम सचिव श्री विलक्षण सक्सेना ने प्रस्तुत की। विदित हो कि उक्त कार्यक्रम को विगत 29 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है जिसमें अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाता है जिसे निरन्तर रखते हुए इस बार भी विभूतियों के चयन के लिये समितियों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी सम्मान, साहित्य सेवी सम्मान,विधि सेवी सम्मान, पत्रकारिता सम्मान, कर्मठ राजनैतिक सम्मान, कुशल प्रशासक सम्मान, पत्र छायाकार सम्मान, जनसंचार सेवी सम्मान, समाजसेवी सम्मान हेतु विभूतियों का चयन किया जायेगा। बैठक में कार्यक्रम स्थल को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई जिसमें सर्वसम्मत्ति से निर्णय हुआ कि आयोजन भोपाल में ही सम्पन्न होगा। बैठक में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष सैय्यद साजिद अली, सचिव श्री के.के.सक्सेना, ललित जैन,जी.के. छिब्बर, राजकुमार वर्मा, उमेश राव घोलप,वात्सायन जैन सोनू भाभा, अर्चना श्रीवास्तव, एम. के.शर्मा, आलोक श्रीवास्तव, महेश सक्सेना, विलक्षण सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, निर्भय मीणा, राजेश मोहनियां उपस्थित रहें।








