सीहोर। पुलिस आष्टा निर्दोष मुस्लिमों को परेशान ना करें। अलीपुर के धार्मिक स्थल पर उपद्रव मचा कर आष्टा कि शांत फिजा को खराब करने वाले बाहरी तत्वों और घटना के असली गुनहगारों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करें। भाजपा राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि आष्टा हिंदू मुस्लिम एकता शांति सोहार्द का टापू है । हरदा से होकर वाहनों से लौट रहे लोगों ने धार्मिक स्थल को अपवित्र किया । कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो मारपीट की गई। इसके बाद कुछ अज्ञात लोगों ने उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया। प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष होकर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करें जिससे कि कोई निर्दोष को सजा नहीं मिले। खान ने कहा कि इस मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है भाजपा की विरोधी पार्टिया इस मामले को और भी सुलगाने में लगी हुई है। खान ने सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।







