बांग्लादेश में अज्ञात हमलावरों का आतंक

Join Us

बांग्लादेश(ए.)। पड़ोसी देश बांग्लादेश इन दिनों गंभीर राजनीतिक अशांति और हिंसा की चपेट में है। हाल ही में कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद राजधानी ढाका में हिंसक घटनाएं भडक़ उठीं। इसी बीच एक और हाई-प्रोफाइल गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसने हालात को और तनावपूर्ण बना दिया है।जानकारी के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने छात्र नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (हृष्टक्क) से जुड़े एक वरिष्ठ नेता पर हमला किया। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (क्चहृक्क) के खुलना डिविजनल प्रमुख मोतालेब सिकदर को सोमवार को सिर में गोली लगी। गोली उनके सिर के बाईं ओर लगी है और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
हिंसा की आग में झुलस रहा पड़ोसी मुल्क
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह उस्मान हादी की मौत के बाद देशभर में हिंसक विरोध-प्रदर्शन देखने को मिले। हादी भारत-विरोधी बयानबाज़ी के लिए जाना जाता था और 2024 में बांग्लादेश में हुए छात्र विद्रोह के दौरान वह सुर्खियों में आया था। उनकी हत्या के बाद कई शहरों में आगजनी, तोडफ़ोड़ और झड़पों की घटनाएं सामने आईं।
आम चुनाव से पहले बढ़ता तनाव
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद पहली बार आम चुनाव की तैयारी की जा रही है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, फरवरी 2026 में आम चुनाव प्रस्तावित हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, देश के विभिन्न हिस्सों से हिंसक प्रदर्शनों और अल्पसंख्यकों खासतौर पर हिंदू समुदाय पर हमलों की खबरें भी बढ़ रही हैं।

Previous articleमनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन
Next articleजो कहा, वो किया और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया : केंद्रीय मंत्री नड्डा