नर्मदापुरम (निप्र)। ठंड ने धीरे धीरे जोर पकड़ लिया है। रात और दिन के तापमान में लगातार कमी आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रात में ठंड का असर और तेज होता जा रहा है। अब तक के मौसम में बीती रात अन्य रातों की तुलना में सबसे ठंडी रात रही। ठंड के बढ़ते असर के कारण कोहरा की स्थिति बनती जा रही है। उन्होने बताया कि रात के पारे के साथ ही दिन के तापमान में भी कमी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी और तापमान के कम होने का अनुमान है। उन्होने बताया कि अब उत्तरी हवाओं का रूख होने लगा है जिससे ठंड का असर तेज होने लगा है। ठंड ने नर्मदांचल क्षेत्र में तेजी से जोड़ पकड़ लिया है। लगातार पारा नीचे उतर रहा है। जिससे अब लोगों को रात की तरह ही दिन में भी अलाव की जरूरत मेहसूस होने लगी है।
शहर के अनेक स्थनों पर लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। रात शर्द हो चुकी हैं। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। उत्तरी क्षेत्र से आ रही हवाओं के रूख के कारण अब तापमान और कम हो सकता है। ज्यादा ठंड के असर के चलते काले भूरे रंग के बादल की आमद की भी संभावनााएं बन रही है। इसके चलते ही हल्की बारिश होने आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे हैं। इससे बच्चों में मौसमी बीमारियों की संभावना बढ़ती जा रही है।
कंपकंपा रही है ठंड, रात के तापमान में लगातार गिरावट
नर्मदापुरम (निप्र)। नर्मदांचल में शीत लहर का असर लगातार बना हुआ है। तापमान में भी बीते पांच दिनों से लगातार उतार बना हुआ है। मौसम विभाग के द्वारा पूर्व में ही तापमान में गिरावट के संकेत दिए थे। बीती रात का तापमान कम हो गया। वहीं दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि हुई है। रात में ठंड कंपकपा रही हेै।
रात के समय और सुबह ठंड का काफी जोर बना हुआ है। दिन में धूप के निकलने पर जरूर कुछ राहत मिल रही है। लोग सुबह से ही धूप का इंतजार करते हेैं। धूप निकलते ही लोग धूप का सहारा लेने लगते हेैं। मौसम में आई तेज ठंड का असर फसलों को लाभदायक बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि यह ठंड का मौसम चना और गेहूं की फसल के लिए फायदाकारक है। यह मौसम बच्चों और बुजुर्गों को जरूर कठिनाई दायक है।






