पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए जिले में दुग्‍ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण

Join Us

नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश सरकार के “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का द्वितीय चरण 17 दिसम्‍बर से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ इस अभियान को 30 दिसंबर 2025 तक चलाया जाएगा। इस चरण में 5 से 9 पशु रखने वाले लगभग 14 हज़ार पशुपालकों से सीधे संपर्क किया जाएगा। विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और मैत्री कार्यकर्ता घर‑घर जाकर पशुपालकों को नस्ल सुधार, संतुलित पशु पोषण और बेहतर पशु स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करेंगे। जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नर्मदापुरम ने प्रथम चरण की सफलता पर बधाई देते हुए द्वितीय चरण को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें, नर्मदापुरम, डॉ. सी. के. दुबे ने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र नेमा और डॉ. राजेन्द्र शर्मा द्वारा अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे शासन के इस महत्वाकांक्षी पहल में सहयोग दें और अभियान को सफल बनाएं।

Previous articleएनडीए सांसद समन्वय समूह की बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया सम्मिलित हुई
Next article17 दिसंबर से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ