सीहोर। मध्यप्रदेश के सिवनी में आगामी 22 से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर शहर के चर्च मैदान पर बने स्टेडियम में कोच आनंद पंसोरिया के मार्गदर्शन में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतियोगिता में चयनीत 16 खिलाड़ियों के अलावा अन्य को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस संबंध में कोच श्री पंसोरिया ने बताया कि लंबे समय से यहां पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला बाक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पांच बालिका और 11 बालक का चयन किया गया है। टीम सीहोर से 21 को सिवनी के लिए रवाना होगी।








