नर्मदापुरम/मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, विकासखण्ड केसला जिला नर्मदापुरम में गत दिवस नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल से आए Institute of Secretariat Training and Management, New Delhi के 13 सदस्यीय प्रशिक्षु अधिकारी दल ने समूहों की आजीविका गतिविधियों का भ्रमण किया। उक्त दल ने निजी भूमि पर वृक्षारोपण (Plantation), मल्टीलेयर सब्जी उत्पादन, दाल निर्माण इकाई, मशरूम उत्पादन, बायो रिसोर्स सेंटर, हाई-टेक सिलाई केंद्र, उत्पादक समूह (Producer Group) संचालन एवं प्रबंधन, प्राकृतिक खेती पद्धति से सब्जियों की खेती एवं मार्केट लिंकेज, स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला और सामुदायिक पोषण वाटिका (Community Nutrition Garden – CNG) आदि आजीविका गतिविधियों के बारे में समूह की दीदीयों से चर्चा की एवं महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
Home नर्मदापुरम नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के 13 सदस्यीय प्रशिक्षु अधिकारी दल ने...






