दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन: दो हजार से ज्यादा लोगों ने करवाई जांच, तीन लाख की निशुल्क दवाइयों का हुआ वितरण

Join Us

 आधा दर्जन गंभीर मरीजों की इलाज के चिह्नित किया गया, भोपाल के अस्पताल में निशुल्क उपचार होगा
डाइट सही नहीं होती है तो शुगर, मोटापा, बीपी और दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ती-डॉ. सुशील द्विवेदी
सीहोर। आजकल लाइफ स्टाइल डिजीज का रिस्क पहले से काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसका सबसे बड़ा कारण सही खान-पान का शुरुआत में ध्यान न देना और फिर बाद में उसे सही करने के लिए दवा खाना।  हमारी ओवरऑल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए अपनी जीवनशैली को सही रखने की जरूरत होती है। इसमें डाइट का अहम रोल होता है। यदि हमारी डाइट सही नहीं होती है तो शुगर, मोटापा, बीपी और दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ती है। उक्त विचार शहर के भोपाल नाके पर चंद्रशेखर आजाद शासकीय पीजी महाविद्यालय में रोटरी क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर के पहले दिन डॉ. सुशील द्विवेदी ने कहे।
उन्होंने कहाकि इन बीमारियों में दवाओं के साथ-साथ बैलेंस्ड डाइट बेहद अहम होती है। सही खानपान से न केवल बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है बल्कि उसकी गंभीरता को भी घटाया जा सकता है। शनिवार को पहले दिन यहां पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें शहर सहित आस-पास के क्षेत्र के मरीजों    को आधुधिक मशीनों से जांच की गई। इसमें डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी, सोनोग्राफी  और रक्त जांच आदि की व्यवस्था की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय ने बताया कि शनिवार को शिविर के पहले दिन करीब 2236 मरीजों ने पंजीयन कराया था, इसमें पेट, लीवर किडनी सहित अन्य रोगों से ग्रस्त मरीजों को भोपाल के एक निजी अस्पताल में निशुल्क उपचार आदि की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को भी शिविर में लोगों को निशुल्क दवाइयों का वितरण करने के साथ ही जिन मरीजों को ऑपरेशन या उचित इलाज की आवश्यकता होगी, उन्हें चिह्नित कर हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क इलाज किया जाएगा।
आस-पास के हजारों ग्रामीणों के लिए राहत की बात
उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों नहीं होने से आसपास के हजारों ग्रामीणों को उचित उपचार या सलाह नहीं मिल पाती है। क्षेत्र गरीब किसान होने से महंगा इलाज नहीं करवा पाते है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्थिति बेहद खराब है। इसी को देखते हुए पीपुल्स अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शनिवार को पहले दिन रोटरी क्लब की ओर से कपिल अग्रवाल,  विपुल चांडक, हर्ष मिनाल, कमल वाधवानी, अंबर गुप्ता, विजय शर्मा, अर्पित पालीवाल, प्रदीप शर्मा केपी शास्त्री आदि शामिल थे।
मरीजों को लेकर आए, फ्री किया उपचार
दो दिवसीय निशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर में सामान्य रोड, मेडिसिन, हृदय रोग, अस्थमा-छाती रोग, दंत रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, पेट एवं लीवर रोग, गैस्ट्रो, त्वजा रोग, नाक, कान, गला रोग, नेत्र रोग और हड्डी, जोड़ों के दर्द आदि की जांच और उपचार आदि की जांच निशुल्क की जाएगी। शिविर में मरीजों की जांच एवं उपचार निशुल्क किए जाएंगे, आने वाले मरीज अपने आधार कार्ड या समग्र आईडी की एक प्रतिलिपि लेकर आए, सभी के लिए भोजन, जांच, आपेरशन और दवाईयां निशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा इछावर, आष्टा, श्यामपुर, जावर के अलावा आस-पास के मरीजों की जांच की जाएगी, रविवार को सुबह से ही शिविर का आयोजन किया जाएगा।  शिविर के लिए रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय, उमंग सक्सेना, हर्ष वाई मित्तल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयर्गीय, कपिल अग्रवाल, विपुल चांडक मनोज शर्मा, आदित्य बुंदेला, कृष्णा दवनडे, संजय मुडिया, अनस खान आदि शामिल है।

Previous articleमहाविद्यालय में खेली जाएगी संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता
Next articleमीना समाज सेवा संगठन की जिला कार्यकारिणी घोषित