अब एक और देश में हो गया तख्तापलट, सेना ने संभाली सत्ता; लाइव टीवी पर आकर राष्ट्रपति को हटाया

Join Us

पोर्तो नोवो (आरएनएस) । रविवार को पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन के कुछ सैनिक समूहों ने तख्ता पलट का दावा किया। खुद को सीएमआर यानी मिलिट्री कमेटी फॉर रिफाउंडेशन कहने वाले समूह ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि उन्होंने बैठक कर राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन को उनके पद से हटाने का फैसला लिया।द गार्डियन डॉट एनजी ने कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल टिग्री पास्कल और सैनिकों के एक ग्रुप ने बेनिन रिपब्लिक में तख्तापलट का ऐलान किया और दावा किया कि उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन को हटा दिया है। रविवार को एक सैनिक ने एक बयान पढ़ा। कहा, सेना बेनिन के लोगों को एक नई उम्मीद देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां भाईचारा, न्याय और आपकी मेहनत की जीत होगी। सैनिकों में से एक के साथ आधा दर्जन और सैनिक थे, जिनमें से कई ने हेलमेट पहना हुआ था।यह ऐलान मेडागास्कर और गिनी-बिसाऊ में कुछ ही महीनों में हुए दो तख्तापलट के बाद हुआ है।
बेनिन की सीमा उत्तर में नाइजर और बुर्किना फासो से लगती है, जहां भी सेना का कब्जा है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई जब बेनिन अप्रैल में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहा था, जो 2016 से सत्ता में मौजूद पैट्रिस टैलोन के कार्यकाल का अंत होगा। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि वे सुरक्षित हैं और सेना का बड़ा हिस्सा उनके साथ है।

 

Previous articleरूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की दहलीज पर; समझौते के बहुत करीब, ट्रंप टीम का बड़ा दावा
Next articleखेल बुनियादी ढांचे पर भी सवाल