कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों को लैपल पिन लगाकर मनाया गया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस

Join Us

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर कलेक्टर ने की सभी से सहयोग राशि देने की अपील

सीहोर/ सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर बालागुरू के. सहित सभी अधिकारियों  को जिला कल्याण बोर्ड के संयोजक सूबेदार हरिनारायण सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने लैपल पिन लगाकर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया और सहयोग राशि प्राप्त की। इस अवसर पर कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि भारतीय सैनिक कठिन परिस्थितियों में हर समय देश की सीमा की रक्षा करते हैं। देश के भीतर भी सैनिक अपनी अमूल्य सेवाओं के द्वारा बाढ़, भूकंप, तूफान तथा प्राकृतिक विपदाओं के समय सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब भी भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग देकर सेना की त्याग और सेवा की उत्कृष्ट परंपरा के सहयोगी बनने के लिए गौरव का अनुभव कर सकते हैं सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में एकत्रित राशि शहीद सैनिकों के आश्रितों, दिव्यांग तथा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में उपयोग होती है। उन्होंने सभी से झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में दान करने की अपील की। उन्होंने झंडा दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह दिवस शहीद सैनिकों के सम्मान में उनके परिवारजनों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। प्रतीक चिह्नों के प्रतिफल स्वरूप प्राप्त दान राशि शहीद सैनिकों की विधवाओं के इलाज एवं उनके बच्चों की शिक्षा, विवाह आदि के लिए आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है।

Previous articleमतदाता सूची के प्रकाशन से पहले ईआरओ-एईआरओ को मतदाता सूची सूक्ष्म निरीक्षण करने के कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना नेशनल पार्क में 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी