अंडर-18 की डिस्ट्रिक टीम विदिशा के लिए रवाना

Join Us

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर गत दिनों अंडर-18 जिला स्तरीय टीम की ट्रायल हुई थी और उसके पश्चात यहां पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।  सोमवार को अंडर-18 की 15 खिलाड़ी की टीम कप्तान नवनीत सोनी के नेतृत्व में विदिशा के लिए रवाना की गई। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय ने टीम की जीत की कामना की है। गत दिनों एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी और कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा ने अंडर-18 टीम के चयन के लिए समिति का गठन किया था।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में विदिशा में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए  सोमवार को अंडर-18 की जिला स्तरीय टीम को रवाना किया गया। इस मौके पर टीम का कप्तान नवनीत सोनी को बनाया गया है। उनकी अगुवाई में टीम विदिशा में  शानदार प्रदर्शन करेंगी। इससे पहले शहर के बीएसआई मैदान टीम का चयन किया गया था और प्रतिदिन दो ग्रुप में बनाकर अभ्यास मैच कराए गए और इसके अलावा सीनियर खिलाड़ियों ने टीम के चयनीत खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत किया है। टीम के कोच के रूप में अक्षय दुबाने और मैनेजर मदन कुशवाहा रवाना हुए है। टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Previous articleराज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने संसद में “स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025” का समर्थन किया
Next articleमतदाता सूची के प्रकाशन से पहले ईआरओ-एईआरओ को मतदाता सूची सूक्ष्म निरीक्षण करने के कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश