कृषि विभाग प्रति सप्ताह जिले मैं एक दिन जैविक हाट बाजार लगाए – कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी

Join Us

राजस्व संग्रहण करने वाले विभाग तथा निर्माण विभाग इस वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें

कमिश्नर ने संभागीय समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश

नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने उपसंचालक कृषि श्री जे आर हेडाऊ को निर्देश दिए कि सप्ताह में एक दिन जिले के किसी भी स्थान पर जैविक हाट बाजार लगाना सुनिश्चित करें। जैविक हाट में जैविक उत्पादन एवं सामग्री भरपूर मात्रा में रहे और जैविक हाट का व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को जैविक सामग्री एवं वस्तुएं खरीदने के लिए प्रेरित भी किया जाए। कमिश्नर ने राजस्व संग्रहण करने वाले खनिज विभाग, जिला आबकारी विभाग, जिला परिवहन विभाग, कमर्शियल टैक्स विभाग को इस वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रहण के सभी लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने निर्माण विभाग सेतु निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग,  प्रधानमंत्री  सड़क निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को अपने सभी निर्माण कार्य इस वित्तीय वर्ष में ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने बैंक आधारित विभाग जनजाति कार्य विभाग, उद्यानिकी  विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग आदि विभागों को भी अपने लक्ष्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहां की वे हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में बैंक ऋण की स्वीकृति प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करें और शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति करना भी सुनिश्चित करें।

कमिश्नर ने बैठक में भावांतर योजना में प्राप्त भावांतर की राशि, मॉडल रेट के संबंध में जानकारी ली।  उन्होंने निर्देश दिए की जिले के धार्मिक क्षेत्र में गुलाब की खेती को बढ़ावा देने के लिए  उघानिकी  विभाग विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य संपादित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एक बगिया मां के नाम कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा करते हुए हितग्राहियों की जानकारी ली। कमिश्नर ने डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की जिले के सभी क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना देने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाए। बताया गया कि इस योजना के तहत दिए गए 10 लक्ष्य में से पांच लक्ष्य को पूरा कर स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित किया गया है। कमिश्नर ने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह मत्स्य पालन में आधुनिक तकनीकी को बढ़ावा देने एवं मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के संबंध में किए गए कार्यों की जानकारी अगले सप्ताह देना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा कि मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिया जाए ताकि उनके रोजगार में बढ़ोतरी हो सके और वह मत्स्य पालन से लाभ कमा सकें। कमिश्नर श्री तिवारी ने कलेक्टर्स एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिला स्वास्थ्य समिति की नियमित बैठक  आयोजित ले  तत् संबंध में  उन्होंने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वह नियमित बैठकों की प्रोसिडिंग से उन्हें अवगत कराए।

कमिश्नर श्री तिवारी ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओ की देखरेख तथा कुपोषित बच्चों की चिन्हाकन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए, साथ ही निर्देश दिए की कलेक्टर एवं अधिकारीगण समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं छात्रवृत्ति समय पर देने के निर्देश दिए और कहां की संबंधित अधिकारीगण छात्रावासों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण कर छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करें। यदि किसी छात्रावास में कोई कमी पाई जाती है तो उसे दूर कर छात्रावास में बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए। उन्होंने शैक्षणिक अध्यापन में नवीन तकनीकियों का उपयोग करने के निर्देश दिए और कहां की लोक सेवा गारंटी के तहत जिन विभागों की सेवाए संलग्न हैं वे विभाग समय सीमा में आवेदन करता एवं हितग्राहियों को सुगमता से जानकारी देना एवं उनके कार्य करना सुनिश्चित करें।

कमिश्नर ने कहा कि सभी विभाग ई ऑफिस सिस्टम से फाइल एवं डाक मार्किंग करें, सभी डाक की ई मार्किंग कर स्कैन कर संबंधित अधिकारी एवं शाखा प्रभारी तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ई ऑफिस सिस्टम के तहत प्रतिदिन अपने  इन बॉक्स,  रिसिप्ट इन बॉक्स और लेटर इन बॉक्स को नियमित रूप से चेक करते रहें। उन्होंने सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी एवं विभाग में सदस्य अन्य कर्मचारियों को समय मान वेतनमान, वेतन, एरियर्स, मेडिकल बिल एवं अन्य भत्तों  एवं सुविधाओं का लाभ दिलाने में अनावश्यक रूप से विलंब ना करें यह सभी सुविधाएं कर्मचारियों को समय पर मिल जाए। उन्होंने सभी विभाग के संयुक्त संचालक को निर्देश दिए कि वह इस वित्तीय वर्ष में ही अपने सभी दिए गये लक्ष्य की प्राप्ति करना सुनिश्चित करें।

जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए की जल जीवन मिशन के अंतर्गत  नल कनेक्शन का कार्य करने के बाद अनिवार्य रूप से 90 दिन जल सप्लाई का ट्रायल भी किया जाए। ट्रायल के बाद ही ग्राम पंचायतों को नल जल योजना हैंडोवर की जाए। हैंडोवर के बाद सर्टिफिकेट भी जारी किया जाए। उन्होंने कहां की सभी ई ई को इस बात की आवश्यक रूप से जानकारी होनी चाहिए कि कौन सी नल जल योजना का ट्रायल 90 दिन में पूरा होना है। उन्होंने इस बात पर सख्त नाराजगी जाहिर की कि उनके भ्रमण के दौरान कई ई ई जानकारी नहीं दे पाए थे कि कौन सी नल जल योजना का ट्रायल 90 दिन में पूरा होना है।  उन्होंने कहा कि नल जल योजना की हर स्तर पर सूक्ष्मता से मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने धान खरीदी सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि लोक निर्माण विभाग के 25, जल संसाधन विभाग के 15, श्रम विभाग के पांच, आबकारी विभाग के तीन,  खनिज विभाग के 6, महिला एवं बाल विकास विभाग के दो,  जनजाति कार्य विभाग के 10,  खाद्य विभाग के तीन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग के चार,  संयुक्त संचालक लोक शिक्षण के 11, मत्स्य विभाग के एक, नगरीय निकाय के 54, स्वास्थ्य विभाग के आठ,  एमपी आर डी के तीन प्रकरण समय सीमा के लंबित हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए

संभागीय समय सीमा की बैठक में उपायुक्त राजस्व श्री गणेश जायसवाल, संयुक्त आयुक्त विकास श्री जी सी दोहर, मुख्य अभियंता जल संसाधन श्री राजाराम मीणा, जीएम विद्युत विभाग श्री विनोद कुमार भदोरिया सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Previous articleउज्जैन में महाकाल मंदिर की ऑनलाइन बुकिंग 25 दिसंबर से होगी बंद, नए साल पर बदली जाएगी दर्शन व्यवस्था
Next articleअतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें नगर पालिका अमला : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना