ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में संचार साथी ऐप का बचाव किया, बोले- इससे जासूसी संभव नहीं

Join Us

नईदिल्ली(आरएनएस)। केंद्र सरकार के संचार साथी ऐप को लेकर खड़े हुए बवाल के बाद बुधवार को केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में इसका बचाव किया है। उन्होंने संसद में जोर देकर कहा कि इस ऐप का इस्तेमाल नागरिकों की निगरानी के लिए नहीं किया जा सकता और इससे उपयोगकर्ता डाटा को भी कोई खतरा नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐप पूरी तरह से नागरिक सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है।सिंधिया ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान ऐप को लेकर जासूसी के आरोपों को साफतौर पर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, संचार साथी ऐप से ना जासूसी संभव है, ना जासूसी होगी। सिंधिया ने कहा कि सरकार का उद्देश्य मोबाइल उपयोगकर्ताओं को मजबूत बनाना है, न कि उनकी गोपनीयता में दखल देना। बता दें कि सिंधिया ने मंगलवार को पत्रकारों से संसद परिसर में कहा था कि मोबाइल से ऐप को हटा भी सकते हैं।

Previous articleकेंद्र के लोकसभा में एसआईआर पर बहस के लिए सहमत होने पर इंडिया ब्लॉक ने जीत का दावा किया
Next articleरुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा