प्रदेश कार्यकारिणी में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत

Join Us

सीहोर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत तथा जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की अनुसंशा पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल द्वारा अनुसूचिज जाति विभाग एवं सद्भावना, कोमी एकता प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलुजा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए टीम का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में सीहोर के ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यकारिणी अनुसूचित जाति विभाग में जगदीश चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष, सीताराम भारती प्रदेश महासचिव, रामबगस सूर्यवंशी प्रदेश सचिव एवं जसबीर सिंह खनूजा को सद्भावना एवं कोमी एकता प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री मनोनित किये जाने एवं जिला कांग्रेस कार्यालय में सात दिवसीय योग शिविर समापन पर योगाचार्य सुरेश बाबु राठौर का सीहोर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में सभी मनोनित पदाधिकारियों का पुष्पहारों से सम्मान किया गया एवं आशा व्यक्त की गई कि आपके मनोनयन से संगठन को और अधिक सक्रियता एवं मजबूती प्रदान होगी। इस अवसर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में राममूर्ति शर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेन्द्र वर्मा, सुरेश बाबू राठौर, सुनील दुबे, रमेश गुप्ता, राजेश भूरा यादव, विवेक राठौर, निशांत वर्मा, घनश्याम मीणा, मनोज परमार, अरूण राय, घनश्याम यादव, इरफान लाला, हसीन कुरैशी, मांगीलाल टिमरई, नरेन्द्र खंगराले, आरती खंगराले, प्रेमनारायण परमार, रामकिशन मालवीय, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, तारा यादव, संतोष मालवीय, गजराज परमार, ममता कीर, देवेन्द्र ठाकुर, मनीष मेवाड़ा, मोनू शर्मा, लक्की सक्सेना, हरिओम सिसोदिया, यश यादव, विक्की विश्वकर्मा, अक्षत सेंगर, राधेश्याम यादव, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Previous articleसांसद श्री चौधरी ने आयुष्‍मान की शेष राशि की जानकारी समय पर न मिलने का मुद्दा उठाया
Next articleई-फाइलिंग पोर्टल पंजीयन में तेजी लाएं, सभी विभाग एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करें : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना