चेन्नई मेट्रो में आई तकनीकी खराबी, सुरंग के अंदर चलकर बाहर निकले यात्री

Join Us

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार की सुबह अपने काम से जाने वाले लोगों को चेन्नई मेट्रो ने रुला दिया। दरअसल, ब्लू लाइन पर मेट्रो विमको नगर डिपो और चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच चलने वाली मेट्रो में मंगलवार तडक़े तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद मेट्रो एक सब-वे के अंदर फंस गई। पूरी मेट्रो में अंधेरा छा गया। बाद में यात्रियों को सुरंग के रास्ते से पैदल चलाकर बाहर निकाला गया।
मेट्रो में सेंट्रल मेट्रो और हाई कोर्ट स्टेशन के बीच सब-वे में फंसी थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें यात्री अंधेरे में मेट्रो कोच के अंदर रेलिंग को पकड़े दिख रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि 10 मिनट तक मेट्रो के अंदर फंसे रहने के बाद एक घोषणा हुई, जिसमें उन्हें पास के मेट्रो स्टेशन, यानी लगभग 500 मीटर दूर, हाई कोर्ट स्टेशन तक चलने के लिए कहा गया। हालांकि, अब स्थिति सामान्य है।

Previous articleबेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, कई राज्यों में आज होगी भारी बारिश 0-पहाड़ी राज्यों में जमने लगा पानी
Next articleदिल्ली हाई कोर्ट ने मोदी डॉक्यूमेंट्री पर बीबीसी के खिलाफ मामले में एनजीओ को लगाई फटकार