कुवैत से हैदराबाद की इंडिगो उड़ान को मानव बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई भेजी गई

Join Us

मध्य  पूर्वी देश कुवैत से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद आ रही इंडिगो की उड़ान में मंगलवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब उसे मानव बम से उड़ाने की धमकी मिली। हैदराबाद हवाई अड्डे को एक विस्तृत ईमेल मिला था, जिसमें विमान को मानव बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। धमकी को गंभीरता से लेते हुए तुरंत हैदराबाद जा रही उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। विमान सुरक्षित उतर गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान 6ई1234 कुवैत से हैदराबाद के लिए सोमवार रात 1:30 बजे निर्धारित समय पर रवाना हुई थी। उड़ान को मंगलवार सुबह 8:10 बजे हैदराबाद हवाई अड्डे पर उतरना था। बम की धमकी के कारण उड़ान को मुंबई हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा के बीच उतारा गया है। हवाई अड्डे पर बम निरोधक दस्ता तैनात है। मानव बम की सूचना होने के कारण सभी यात्रियों की गहन जांच की जाएगी।
सोमवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड क्षेत्र में एक निजी स्कूल को बम विस्फोट की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश शुरू की, जो एक अफवाह निकली। इससे पहले 12 नवंबर को मुंबई से वाराणसी एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में बम होने की धमकी से अफरा-तफरी मच गई। विमान हवा में था, तभी वाराणसी एटीसी को धमकी वाला ईमेल आया था। विमान की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी।

Previous articleतमिलनाडु में चक्रवात दित्वाह का असर, चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
Next articleबेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, कई राज्यों में आज होगी भारी बारिश 0-पहाड़ी राज्यों में जमने लगा पानी