न्यायालय ने दिया प्राथमिक विद्यालय निर्माण रोकने के आदेश

Join Us

सीहोर। चाँदबढ़ जागिर में बन रहे प्राथमिक विद्यालय के निर्माण कार्य को रोकने का आदेश न्यायालय के द्वारा पारित किया गया है। यह बताते चले कि चाँदबढ़ जागिर का यह विवादित प्राथमिक विद्यालय भूमि पूजन के दिन से ही विवाद में आ गया। विवाद का मुख्य कारण इस विद्यालय को बांध के डूब क्षेत्र में बनाया जाना है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बांध में जलभराव की स्थिति में हमारे छोटे-छोटे बच्चे जो इस विद्यालय में अध्ययन के लिये आयेगें उनका जीवन खतरे में पड़ सकता है। क्योंकि स्कूल के आस-पास बांध का पानी भरा हुआ होगा। पंचायत जिस स्थान पर विद्यालय बना रही है, उससे मात्र तीस-चालिस फिट की दूरी पर स्थित माध्यमिक शाला डूब क्षेत्र में चली गई है। उसी विद्यालय के पास यह स्कूल बनाया जा रहा है। इस विद्यालय को आवंटित स्थल पर क्यों नही बनाया गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत शासन व प्रशासन से की, अंत में ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी। शासन द्वारा इस विद्यालय को रोकने का कार्य नही किया गया, तब ग्रामीणों ने न्यायालय की शरण ली न्यायालय ने ग्रामीणों की पीड़ा पर संज्ञान लेते चाँदबड़ जागीर के इस प्राथमिक विद्यालय के निर्माण पर रोक लगा दी है। यह उल्लेखनीय है कि न्यायालय के द्वारा पारित आदेश को जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लाक शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दिया गया। देखना है कि शिक्षा विभाग द्वारा न्यायालय का पारित आदेश का परिपालन किस प्रकार किया जाता है।

Previous articleविश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकासखण्डीय क्रीड़ा स्पर्धा सफलता पूर्वक सम्पन्न
Next articleक्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्रेट में ग्राम सतपोन में बूचड़खाना के विरोध में सौंपा ज्ञापन