सीहोर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकास खण्डीय स्तर की विविध क्रीड़ा सांस्कृतिक स्पर्धाओं का भव्य आयोजन, मंगलवार, दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को दिव्यांग बालिका छात्रावास, मंडी सीहोर के प्रांगण में किया गया। उक्त महोत्सव में कुल 65 दिव्यांग बच्चों ने विविध क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विधाओं में उत्साह एवं उमंग सहित भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ रमेश राम ऊईके जिला परियोजना समन्वयक सीहोर द्वारा माँ सरस्वती की दिव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत् किया गया।
इस अवसर पर 90 प्रतिशत दृष्टिबाधित बालिका कु.पूर्णिमा लोधी ने चित्रकला स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंशिक दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा ध्वनियुक्त क्रीड़ागोल के साथ 50 मीटर दौड़ स्पर्धा में भाग लिया। इसके उपरांत नीबू दौड़, कुर्सी.दौड़, नृत्य तथा गायन आदि विविध स्पर्धाओं में भी बच्चों ने अतिशय उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के उपरान्त समस्त प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की रूप रेखा श्रीमती गायत्री श्रीवास्तव एवं श्रीमती नीलेश राय गुप्ता द्वारा सुव्यवस्थित रूप से संकलित एवं संचालित की गई।
इस अवसर पर बीआरसीसी अशोक वर्मा तथा जनपद शिक्षा केन्द्र, सीहोर से श्रीमती हेमलता सेंगर, श्रीमती अमिता आहूजा, श्रीमती योगिता लोधी एवं समस्त स्टाफ ने उपस्थित रहकर सहयोग, व्यवस्थापन एवं पुरस्कार वितरण में सराहनीय भूमिका का निर्वहन किया।








