श्रीमद् गीता महोत्सव पर 15 वे अध्याय का सस्वर पाठ

Join Us

कथावाचक पं प्रदीप शर्मा शास्त्री द्वारा सैकड़ो छात्र.छात्राओं को कराया

बनखेडी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के निर्देश अनुसार परिषद् की नवांकुर संस्था मां नर्मदा ग्राम विकास समिति नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं विलेज लाइफ वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय सांदीपनी हायर सेकेण्डरी स्कूल है बनखेडी के सभागार में श्रीमद् गीता जयंती महोत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया। भगवान श्री कृष्ण एवं गीता जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर समस्त गीता प्रेमियों ने जय कारे लगाकर शुभारंभ किया। सभी छात्र.छात्राओं एवं शिक्षकों को श्रीमद् गीता भागवत जी की पुस्तकों का वितरण नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष कमलेश नामदेव ने किया। विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आये पंडित प्रदीप शर्मा शास्त्री एवं शुभम कृष्ण शास्त्री का शाल श्रीफल से स्वागत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की विकास खंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा एवं मां नर्मदा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद मेहर द्वारा किया गया। संस्था प्राचार्य जगदीश प्रसाद मेहर का स्वागत विलेज लाइफ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष भागीरथ कुशवाहा ने किया। पंडित प्रदीप शर्मा शास्त्री ने कहा भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को अवसाद से निकालने के लिए महाभारत के मैदान में गीता का उपदेश देकर कर्म पथ पर चलने की प्रेरणा दी थी। उपस्थित छात्र छात्राओं को शुभम कृष्ण शास्त्री ने गीता जी के पंद्रवे अध्याय का अभ्यास कराया। इस अवसर पर संस्था मां नर्मदा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद मेहरा ने बताया कि श्रीमद् गीता भागवत की पुस्तक को पूजा के स्थान पर रख कर एवं समस्त परिवार को पढ़कर सुनाएं कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक नीरज पचौरी परामर्शदाता मकरन सिंह कुशवाहा, ज्योति बाथरे रीतेश कुशवाहा प्रमुख राजकुमार पटेल एवं सैकड़ो छात्र.छात्राएं उपस्थित रहें। आभार व्यक्त तुलसी सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष तुलसी राम कहार ने किया।

Previous articleएचआईवी के बारे में जागरूकता महत्वपूर्ण है- डॉ तोमर
Next articleएकलव्य किक्रेट अकेडमी के आरव मासीह अंडर-16 म0प्र0 में चयनित