नपा के प्रतिपक्ष नेता वरिष्ठ पार्षद ने सांसद को लिखा पत्र

Join Us

रेलवे की पुलिया के नीचे विशेष साफ सफाई व व्यवस्थित करने की मांग रखी

नर्मदापुरम। नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता 5 बार के वरिष्ठ पार्षद अनोखी राजोरया ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि वार्ड नंबर 19 एवं 17 जो नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव एवं स्वयं नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया के वार्ड आते हैं। दोनों वार्ड के बीच में रेलवे विभाग का अंडर ब्रिज है। मीनाक्षी क्षेत्र ,आनंद नगर से भोपाल चौराहे तक पीडब्ल्यूडी विभाग की डामरीकरण रोड है इस रोड पर प्रतिदिन लगभग 20,000 नागरिकों का आना.जाना होता है। हाउसिंग बोर्ड, तवा कॉलोनी, मालाखेड़ी, कोठी बाजार, सदर बाजार, रसूलिया, आदमगढ़, पेपर मिल, फेफरताल, ग्वालटोली, आईटीआई एवं अनेक क्षेत्रों का सीधा जुड़ाव है। प्रत्येक दिन उपरोक्त क्षेत्र के लोगों का आना.जाना इसी मार्ग से होता रहा है। लेकिन वर्षा का पानी भर जाने, नाले व गोहों से होते हुए नहर का पानी आता रहता है। इसके अलावा नगर की नालियों छोटे नालों से निरंतर पानी बह कर आता हैै। जिससे यह पानी रेलवे ब्रिज की पुलिया के नीचे भरा हुआ रहता है। पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने प्रयास किया भी लेकिन वह सिर्फ दिखावा बनकर रह गया। एक दिन जेसीबी से नाले के पास की कुछ सफाई की और नपा का अमला चलता बना जिससे वहां पर हालात वैसे ही बने हुए हैं। एक बार हल्की साफ सफाई करने से कुछ नहीं हो सका। फिर से वहां पर पानी भरने लगा है। जिसकी अच्छे सफाई होने के साथ स्थायी हल निकाला जाना आवश्यक है। यह शहर के बीचों बीच में स्थित पुलिया है। जिससे आधे शहर के लोगों का नित्य आना जाना लगा हुआ है। पानी भरे रहने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। इस स्थान से पूर्व में आवागमन अच्छे से होता रहा है। अभी फिर से हो सकता है। जिससे मुख्य मार्ग पर बढ़ने वाला यातायात का लोड़ भी कम होगा तथा उक्त क्षेत्र के नागरिकों को अपने कार्यों के लिए आने जाने में समय और पेट्रोल की बचत होगी। प्रतिपक्ष नेता ने सांसद से उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर हित में सांसद निधि से इस स्थान को व्यवस्थित कराने में अपना योगदान देने की मांग की है।

Previous articleगीताजी धर्मशास्त्र के स्थान पर आध्यात्म शास्त्र है-स्वामी ध्रुव चैतन्य सरस्वती
Next articleजाननाथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर विविध आयोजन