आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: मेष राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही एनजऱ्ेटिक रहने वाला हैं। वकील आज पूराने क्लाइंट के माध्यम से नए क्लाइंट्स से जुड़ेंगे। मेकैनिकल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। पुराने मित्रों से काफी लम्बी बात होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ों की राय से सफलता का मार्ग मिलेगा। आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।
वृष राशि: वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में आपकी थोड़ी लापरवाही से निराशा होने की सम्भावना है अत: आप मेहनत जारी रखिये। टेक्सटाइल का कारोबार कर रहे लोगों के काम में अच्छा लाभ होगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। फालतू की शॉपिंग करने से बचें। आज किसी उच्च अधिकारी से मिलकर अपनी योजना पर डिस्कशन करेंगे।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार आपको उत्साहित करेगा। आज ऑफिस की जरूरी मीटिंग में आप शामिल हों सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्लांट नर्सरी का काम कर रहे लोगों की अच्छी सेल होगी। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको राहत महसूस होगी। सिंगर्स को किसी गाने के लिए अवॉर्ड मिल सकता है।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड से होगी। मौसम में परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ महंगा उपहार देंगे। ऑफिस में अपने कार्यों पर ध्यान दें, नहीं तो दूसरा आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। घर में किसी के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट जल्द किसी अच्छी जगह होगा।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिल जाएगी। खुद को फिट महसूस करेंगे। आज आपको जीवन में बड़ी खुशखबरी मिलेगी, परिवार में खुशियाँ आयेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के राजकाज की तारीफ़ होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी कारण से लम्बी यात्रा कर सकते हैं।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपका दिन क्रिएटिव होने वाला है। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की नयी योजना सफल रहेगी। स्टूडेंट अपने पूराने चैप्टर को रिवीजन करेंगे। आज आपको बुजुर्गों का स्नेह और प्यार मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज नए लोगों से मुलाकात करेंगे। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।
तुला राशि: तुला राशि वालों आज आपका दिन आपके जीवन में नए बदलाव लायेगा। नयी योजनाओं का विचार कर रहे लोग आज उसकी शुरुआत करेंगे। ऑटोमोबाइल का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में इजाफा होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए। आप अपने रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। अस्थमा की समस्या से आपको आराम मिलेगा। डेयरी का कारोबार आगे बढ़ाने की सोचेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ईश्वर की कृपा से बिगड़ते काम बनेंगे।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। बिजनेस में आज अपने काम करने का तरीका बदलेंगे, काम का अच्छा रिजल्ट जल्द ही आपको मिलेगा। समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग आज फंड एकत्रित कर सकते हैं। आज आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज दूसरों की सलाह पर अमल करें, काम करने में सफलता मिलेगी। ट्रांसपोर्ट के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा।
धनु राशि: धनु राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को कस्टमर से तारी मिलेगी। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। आज आप नया काम सीख सकते हैं जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। प्राइवेट विभाग में कार्यरत लोगों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा।
मकर राशि: मकर राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत आपके जीवन में नए बदलाव लाएगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में किसी की सलाह से कार्य करने का तरीका पता चलेगा। जीवन में दिनचर्या अपनाने से लाभ मिलेगा। आज योग और मेडीटेशन सेंटर शुरू करने के लिए अच्छा दिन हैं, ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे।
कुम्भ राशि: कुम्भ राशि वालों आज का दिन आप कुछ नया सीखेंगे। नर्सिंग का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी जगह पर होगा। डिप्रेशन की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। ऑफिस के रुके कार्यों को अपने कलीग की मदद से आज पूरा कर लेंगे।
मीन राशि: मीन राशि वालों आज आपका दिन जीवन में नई दिशा लेकर आएगा। एग्रोकेमिकल बिजनेस कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आज आप जीवन को नई दिशा देने के बारे सोच सकते हैं। ग्राफिक डिजाइन के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करने का विचार बनाएंगे। आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। घर में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी।

Previous articleकानून की परिभाषा अक्सर बदल जाती है
Next articleदिल्ली में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने 3 पैदल यात्रियों को कुचला, एक की मौत