गोलीबारी में घायल नेशनल गार्ड की महिला सदस्य की मौत, ट्रंप ने पुष्टि की

Join Us

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार शाम को बताया कि वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में घायल नेशनल गार्ड की महिला सदस्य की मौत हो गई है। उन्होंने थैक्सगिविंग डे पर मृतक नेशनल गार्ड सदस्य और अमेरिकी सेना विशेषज्ञ 20 वर्षीय सारा बेकस्ट्रॉम को बेहद सम्मानित, युवा और शानदार इंसान बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि हमले में घायल एक अन्य गार्ड सदस्य, 24 वर्षीय एंड्रयू वोल्फ की हालत गंभीर बनी हुई है।
बेकस्ट्रॉम के पिता गैरी बेकस्ट्रॉम ने बताया कि उनकी बेटी की चोटें इतनी गंभीर थीं कि उनका इलाज संभव नहीं था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बेकस्ट्रॉम को सिर में गोली लगी थी। ट्रंप ने दूसरे जवान वोल्फ को लेकर कहा कि वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है और उसकी हालत बहुत खराब है। वाशिंगटन के संघीय अभियोजक अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने बैकस्ट्रॉम की मौत को सर्वोच्च बलिदान बताया।
व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी को अंजाम देने वाला 29 वर्षीय अफगान शरणार्थी रहमानुल्लाह लकनवाल अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) की सबसे गोपनीय अफगान लड़ाकू इकाइयों में से एक में रह चुका है। उसने जीरो यूनिट्स में काम किया, जो सीआईए समर्थित स्ट्राइक टीमें हैं। उन्होंने तालिबान से लड़ाई लड़ी और बाद में 2021 के अमेरिकी वापसी के अंतिम दिनों में काबुल हवाई अड्डे को सुरक्षित किया था। लकनवाल 2021 में ऑपरेशन एलाइज वेलकम के जरिए अमेरिका पहुंचा था।

Previous articleडी बी सी पी एल का सड़कसुरक्षा जागरूकता हेतु संदेश ।
Next articleहांगकांग में 76 साल बाद बहुमंजिला इमारत की आग बनी बड़ी त्रासदी, अब तक 128 मौत