प्रत्यक्ष प्रणाली से नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष चुनने का सरकार का फैसला अनुकरणीय: जसपाल सिंह अरोरा

Join Us

 – सीएम डॉ. मोहन यादव से की भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरोरा ने मुलाकात, किया आभार प्रकट
सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच जहां सीहोर की राजनीति का लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई तो वहीं श्री अरोरा ने मुख्यमंत्री का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने सरकार द्वारा कैबिनेट में लिए गए नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से किए जाने संबंधी निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। इस दौरान सीहोर में कई जन समस्याओं को लेकर भी श्री अरोरा ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। श्री अरोरा ने कहा कि मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने कैबिनेट में जो नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से किए जाने संबंधी प्रस्ताव पास किया है वह अनुकरणीय फैसला है। अब यह प्रस्ताव विधानसभा में जाएगा। इसके बाद आने वाले निकाय चुनाव में जनता ही अपने प्रतिनिधि को सीधे चुन सकेगी। श्री अरोरा ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 1999 से 2014 तक नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराया जाता था। इसके बाद वर्ष 2022 में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से वार्डों के निर्वाचित पार्षदों के द्वारा कराए गए, लेकिन अब फिर से सरकार ने प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने का निर्णय लेकर अनुकरणीय कार्य किया है। यह फैसला जनता के हित में है, ताकि जनता अपना प्रतिनिधि स्वयं चुन सकेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने यह फैसला लेकर जनता को एक नई सौगात दी है।

Previous article51 कुण्डीय यागत्री महायज्ञ का पूर्णाहूति के साथ हुआ समापन
Next articleगैरसरकारी संगठन विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का संकल्प