आज सेठानी घाट से निकलेगी जलकलश यात्रा
नर्मदापुरम। श्रद्धेय कौशिक जी महाराज के मुखारबिंद से नर्मदापुरम में श्रीरामकथा का आयोजन होने जा रहा है। 26 नवंबर 2025से 04 दिसंबर2025 तक स्थानीय श्री रामजीबाबा समाधि के सामने रामजीबाबा मेला प्रांगण में श्रीरामकथा होगी। राठौर परिवार के संयोजन में नर्मदानगरी व नर्मदांचल के श्रद्धालुओं को श्रीरामकथा सुनने का लाभ मिलेगा। कलश यात्रा बुधवार सुबह दस बजे से सेठानी घाट से आरंभ होगी। नर्मदापुरम कथा व्यास मंच के अध्यक्ष आचार्य पं नीरजेश त्रिपाठी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से श्रीरामकथा में पधारने का आव्हान किया है।






