आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप शाम के समय किसी व्यक्ति से मिलेंगे जिससे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर बात करेंगे।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। जो लोग आपकी प्रतिभा को कम आंकते थे, आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमे आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके खुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेंगे, आपको निराश होने की जरूरत नहीं होगी आपका काम बन जायेगा।
कर्क राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का महसूस होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन बढिय़ा होने वाला है आपको अच्छा फायदा होने के योग हैं।
सिंह राशि: आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आज आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आज स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढऩे से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट को समझने में आ रही समस्या का समाधान मिलेगा।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से पूरा करेंगे जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी, शाम को किसी रेस्टॉरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज किसी को दिए पैसे आपको मिल जायेंगे इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी काम में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है आप ज्यादातर समय व्यस्त रहेंगे। आज कार्य स्थल पर आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आप माता जी की कोई इच्छा पूरी करेंगे, उनकी खुशी देखने लायक होगी। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी । आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे । धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे । आज कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे । लवमेट के लिये दिन अच्छा रहने वाला है, किसी अच्छी जगह घूमने जायेंगे।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आपके व्यावसायिक कौशल में निखार आयेगा और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे ।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ऑफिस में आपकी तारीफ होगी और आपके काम करने की स्किल को सराहना मिलेगी। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढिय़ा साबित होंगे । आज आपको किसी काम को करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी । जो लोग होटल या रेस्टॉरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा ।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराइटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

Previous articleनीतीश का दांव सटीक पड़ा
Next articleआरएसएस को विदेशी मदद नहीं मिलती, सिर्फ समाज का सहयोग – सीएम योगी