मेष : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं, बाहर का मौसम आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। अपने करियर को लेकर आप कुछ नया प्लान बनाएंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परामर्श ले सकते है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा।
वृष : वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदारों के आने से आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आपके मन में आज नए-नए विचार आ सकते है। आज आप कोई इलेक्ट्रॉनिक समान खरीद सकते है।
मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां भरा रहेगा। बच्चों से आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आर्ट्स के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आएंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है। लवमेट के साथ आज मूवी का प्लान बन सकता है।
कर्क :कर्क राशि वालों आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। आज आप अपने पिता के साथ मार्केट करने भी जा सकते हो। आज घर पर अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपके बच्चों से आपको गुड न्युज मिल सकती है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते है। आर्किटेक की जॉब कर रहे लोगों के काम का बॉस तारीफ कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
सिंह : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।
कन्या : आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। आपके सारे पूराने काम आज पूरे हो जाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अच्छी कमाई होने का योग बन रहा है। कला के क्षेत्र में रुझान वालों को आज अच्छे ऑफर आ सकते है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है।
तुला : आज आपकी नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इक_े होने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्स्ट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थप-थपा सकते हैं।
वृश्चिक : आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें, तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर को बेहतर बनाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉइड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं।
धनु : आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है।
मकर : आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। ऑफिस के कार्यों में आज आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। छोटे स्तर पर शुरु किया गया बिजनेस लाभकारी हो सकता है।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आज आपको बचना चाहिए, धैर्य के साथ काम करें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, पढ़़ाई में मन लगेगा। किसी नए कोर्स को जॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं, आत्मविश्वास को बनाए रखें।
मीन : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है, जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज हो सके उधार के लेन-देन से बचें।






