ढाका,(ए.)। बांग्लादेश में बीते रोज आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। 5.7 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढक़र 10 हो गई है। 200 से ज्यादा घायल हैं उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक कईयों की स्थिति ज्यादा खराब है और आशंका है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मरने वालों में ढाका के चार, नरसिंगडी के पांच और नारायणगंज के एक लोग शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका में अरमानीटोला में एक बिल्डिंग की छत की रेलिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इसी तरह, नरसिंगडी में भूकंप के झटके से पांच लोगों की मौत की खबर है। बांग्लादेश मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10:38 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। विभाग ने इसका केंद्र नरसिंगडी के माधबडी में बताया और इसे मध्यम तीव्रता का भूकंप बताया। ढाका, नरसिंगडी और गाजीपुर में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज ने पुष्टि की है कि 10 घायल लोगों को डीएमसीएच और 10 दूसरे लोगों को शहीद ताजुद्दीन अहमद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं ढाका से मिली रिपोट्र्स से पता चला है कि राजधानी की सभी इमारतों में छोटी-छोटी दरारें आ गई हैं।








