दिल्ली में अमोनियम नाइट्रेट की खरीद पर एलजी ने नजर रखने के दिए आदेश

Join Us

नई दिल्ली,(आरएनएस)। दिल्ली के लाल किले के नजदीक हुए बम धमाके के बाद सरकार और जांच एजेंसियां साजिशकर्ताओं के पूरे मॉड्यूल का परत दर परत खुलासा कर रही है. दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत किया गया है. इसी बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं।
एलजी वीके सक्सेना ने हाल ही में लाल किले में हुए आतंकी धमाकों के बाद पुलिस कमिश्नर और चीफ सेक्रेटरी को कई एहतियाती और बचाव के कदम उठाने का निर्देश दिया है. एलजी सेक्रेटेरिएट की तरफ से सीपी और सीएस को अलग-अलग लिखकर भेजे गए मैसेज में पुलिस को ये निर्देश दिए गए हैं. राजभवन की ओर से भेजी गई चि_ी में कुछ एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक गाडिय़ों, खासकर सेकंड हैंड गाडिय़ों की बिक्री और खरीद में लगे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म और फाइनेंसर के साथ कंसल्टेशन एक्सरसाइज की जाए. साफ निर्देश दिए जाने चाहिए कि किसी भी हालत में ऐसी गाडिय़ों को चलने की इजाज़त नहीं दी जाएगी जिनका असली मालिक रजिस्टर्ड मालिक से अलग हो. यह समस्या ऑटो रिक्शा के मामलों में सबसे ज़्यादा गंभीर बताई जाती है, जहां परमिट होल्डर असली मालिक से अलग होता है.
बता दें 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के नजदीक एक कार में ब्लास्ट हो गया था, जिसमें अब तक 15 लोगों की जान चली गई. जबकि कई लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बम धमाके से देश की राजधानी दिल्ली को पूरी तरह से हिला दिया. इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों, सुरक्षा प्रणाली, इंटेलिजेंस और सुरक्षा इंतजामों को सवालों के कटघरे में ला खड़ा किया
गुरुवार को एनआईए ने बम धमाके के चार आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने जिन आरोपियों को हिरासत में भेजने का आदेश दिया, उनमें पुलवामा के डॉ मुजम्मिल शकील गनई, जम्मू-कश्मीर के डॉ आदि

Previous articleबांग्लादेश के ढाका में 5.5 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत पूर्वोत्तर भारत में लगे झटके
Next articleममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा, कहा- जबरदस्ती बंद करें और एसआईआर प्रक्रिया रोकें