नेशनल कराटे खिलाड़ी ने अंडर-14 में प्राप्त किए दो मेडल

Join Us

 नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कराटे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेघा शर्मा का किया सम्मान
सीहोर। शहर की उभरती कराटे खिलाड़ी मात्र 13 साल की मेघा शर्मा ने देश की राजधानी दिल्ली में अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर नेशनल कराटे प्रतियोगिता में दो  मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी मेघा शर्मा का सम्मान किया। इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ सुधीर सिंह सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।
इस मौके पर अपने परिजनों के साथ नगर पालिका में पहुंची मेघा शर्मा ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस मौके पर उन्होंने अंडर-14 एज ग्रुप में सिल्वर और ब्राउंज मेडल हासिल किया। उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही कराटे का अभ्यास कर रही है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर और सीएमओ ने प्रतिभाशाली बालिका के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

Previous articleसंगठन में नई ऊर्जा भरने की तैयारी, सीहोर के जसबीर सिंह खनूजा बने प्रदेश महामंत्री
Next articleसुअर पकडऩे का ठैका निरस्त करने को लेकर अध्यक्ष के नाम खंगराले ने ज्ञापन सीएमओ को सौंपा