संगठन में नई ऊर्जा भरने की तैयारी, सीहोर के जसबीर सिंह खनूजा बने प्रदेश महामंत्री

Join Us

सीहोर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत तथा जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से सद्भावना एवं कोमी एकता प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलुजा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए टीम का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में सीहोर के ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ता जसबीर सिंह खनूजा को प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
——————-
युवा नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जसवीर सिंह खनुजा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और पार्टी की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जनसंपर्क, सामाजिक सरोकारों तथा संगठन विस्तार से जुड़े उनके प्रयासों को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, युवा वर्ग एवं सक्रीय व निष्ठावान कार्यकर्ताओं  को आगे बढ़ाने की यह पहल संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगी।
——————–
प्रकोष्ठ के विस्तार से प्रदेश में बढ़ेगी सामंजस्य गतिविधियाँ

सद्भावना एवं कोमी एकता प्रकोष्ठ का उद्देश्य प्रदेश में सामाजिक सौहार्द, सांप्रदायिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। नई नियुक्तियों के बाद प्रकोष्ठ प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपने अभियान और कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित करेगा।
——————
कार्यकर्ताओं में उत्साह

जसबीर सिंह खनूजा की नियक्ति के बाद सीहोर तथा आसपास के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नेताओं ने इसे संगठन में युवाओं की बढ़ती भूमिका का संकेत बताया है और उम्मीद जताई है। यह नई टीम प्रदेश में कांग्रेस की जमीनी पकड़ मजबूत करेगी। इनकी इस नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, डॉ.बलवीर तोमर, पवन राठौर, राजेन्द्र वर्मा, विवेक राठौर, राजाराम बड़े भाई सहित सभी वरिष्ठजनों द्वारा बधाई प्रेषित की है।

Previous articleमाँ तुझे प्रणाम योजना के तहत शिवानी प्रजापति करेंगी अंतरराष्ट्रीय सीमा का अनुभवात्मक दौरा
Next articleनेशनल कराटे खिलाड़ी ने अंडर-14 में प्राप्त किए दो मेडल