परियोजना माखन नगर में कैरियर परामर्श सत्र का किया गया आयोजन
नर्मदापुरम/ कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत परियोजना माखन नगर में गत दिवस 19 नवंबर 2025 को कैरियर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद श्रीमती निरंजन दुबे एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ललित कुमार डेहरिया, सहायक संचालक श्री संजय कुमार जैन उपस्थित रहे। करियर परामर्शदाता श्री अमजद खान एवं चिराग चौरे ओरिएंटल कॉलेज भोपाल से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री खान द्वारा बालिकाओं को भविष्य के लिए NEET,WGU,IIT,JEE, पैरामेडिकल नर्सिंग वेटरनरी फैशन डिजाइनिंग इंजीनियरिंग डिजाइनिंग एयर होस्टेस जैसे कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस विभाग से श्री अजय रघुवंशी आरक्षक ने वर्तमान में हो रही साइबर घटनाओं के बारे में बताया एवं साइबर क्राइम से कैसे बचाव किया जावे इस बारे में विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान एक बेटी दो बेटी पर परिवार नियोजन अपनाने वाले माता-पिता को गौरव पर प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया तथा मेधावी बालिकाएं कक्षा दसवीं की बच्चियों को भी सम्मानित किया गया। इसी प्रकार चित्रकला रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री संजय कुमार जैन द्वारा इतिहास वर्तमान में महिलाओं का क्या योगदान रहा, सामाजिक, प्रशासनिक, राजनीतिक एवं खेल जगत इत्यादि विस्तार विस्तृत चर्चा की गई तथा बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुराधा अश्वारे, पर्यवेक्षक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार परियोजना अधिकारी सुषमा चौरसिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक प्रीति वर्मा, कृष्णा तिवारी, मॉडल स्कूल की प्राचार्य श्रीमती प्रीति झा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं उपस्थिति रही।






