आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वे आपका काम बिगाडऩे की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए।
वृष राशि: आज कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाएं रखने की जरुरत है। मित्रों से मिलने उसके घर जायेंगे, जिससे आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन राशि: आज आप किसी नए काम को करने की सोचेंगे। करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार है। आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढऩा चाहिए। बिजनेस में नए लोगों से जुडऩे का मौका मिलेगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे।
कर्क राशि: आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच हितकर साबित होगी। आज बहुत से लोग आपके विचारों और बातों से सहमत होंगे।
सिंह राशि: आज इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग नहीं मिल पायेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। अपने काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि: आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे आप पूरा करने में सफल रहेंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे। प्लान सफल रहेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा।
तुला राशि: आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। आज आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि: आज जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी।
धनु राशि: आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ता बेहतर होंगे। आज कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे।
मकर राशि: आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
कुम्भ राशि: आज दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्म?ंस करने का मौका मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
मीन राशि: आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी।

Previous articleमहिला आरक्षण की बहस
Next articleअल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी 13 दिन की ईडी हिरासत में, रिमांड नोट से होंगे कई अहम खुलासे