अंबेडकर उपवन को क्षतिग्रस्त करने वालों पर हो एनएसए की कार्यवाही- अहिरवार समाज संघ

Join Us

सीहोर। बीते दिनों नगर के  बस स्टैण्ड के समीप बने डॉ. भीमराव अंबेडकर उपवन में असमाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तश्वीर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस घटना को लेकर दलित समाज में काफी नाराजगी है, बुधवार को घटना के विरोध में आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर जिला अहिरवार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महामहीम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन के लोगों ने डॉ. अंबेडकर की तश्वीर तोडऩे वालों पर एनएसए की धाराओं में कार्यवाही की मांग की गई है। संगठन के प्रदेश सचिव विनोद बड़ोदिया ने कहा कि संविधान निर्माता का अपमान पूरे देश का अपमान है। ऐसे लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और आरोपियों पर एनएसए की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जिलाबदर की कार्यवाही करनी चाहिए। उक्त घटना को लेकर दलित समाज के लोगों में आक्रोश है, आए दिन इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही हैं। अनूसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों के साथ  प्रदेशभर में मारपीट और अपमानित करने की घटनाए सामने आ रही हैं। जबकि देखने में यह आता है कि ऐसे आरोपियों को थानों से ही मुचलके पर छोड़ दिया जा रहा है, साथ ही द्ववेषभाव से काउण्टर मुकदमें भी दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके कारण पीडि़त का पक्ष कमजोर हो जाता है। मांग उठाई है कि एससी-एसटी प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही होनी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में मंशाराम अहिरवार, नर्बदा प्रसाद अहिरवार, राजू मालवीय, भोलाराम, जमनाप्रसाद, बेनीलाल अहिरवार, रमेश अहिरवार जनपद सदस्य, देवीलासल अहिरवार, भोलाराम अहिरवार सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Previous articleभारत निर्वाचन आयोग की निदेशक ने की एसआईआर प्रगति की समीक्षा
Next articleटूरिस्ट हेली सर्विस का उठाएं भरपूर लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव