भारत निर्वाचन आयोग की निदेशक ने की एसआईआर प्रगति की समीक्षा

Join Us

एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर और सीहोर जिले की सराहना की

सीहोर/भारत निर्वाचन आयोग की निदेशक श्रीमती शुभ्रा सक्सेना एवं सचिव श्री विनोद कुमार ने सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों की विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित कर जिलेवार एसआईआर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्य‍क दिशा निर्देश दिए। सीहोर कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालागुरू के., एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, तहसीलदार डॉ अमित सिंह सहित संबंधित अधिकारी वीसी में शामिल हुए। वीसी के दौरान निदेशक सुश्री सक्सेना ने कलेक्टर श्री बालागुरू के. के नेतृत्व में एसआईआर प्रक्रिया में किए गए उत्कृष्‍ट कार्य के लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा सीहोर जिले की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीहोर जिला एसआईआर प्रक्रिया में उत्कृटता और तेजी से कार्य करने वाले शीर्ष जिलों में शामिल है।

Previous articleबसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Next articleअंबेडकर उपवन को क्षतिग्रस्त करने वालों पर हो एनएसए की कार्यवाही- अहिरवार समाज संघ