सांसद गण एवं विधायक गण करेंगे शुभारंभ
नर्मदापुरम/ प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पी एम श्री हेलीकॉप्टर वायु सेवा का शुभारंभ 20 नवंबर को किया जा रहा है। यह सेवा भोपाल, मढ़ई एवं पचमढ़ी को हवाई मार्ग से जोड़ते हुए पर्यटन विकास को नया आयाम देगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार पी एम श्री हेलीकॉप्टर वायु सेवा भोपाल मढ़ई एवं पचमढ़ी में पी एम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ 20 नवंबर को किया जायेगा। 20 नवंबर को भोपाल से प्रातः 10 बजे हेलीकॉप्टर मढ़ई में 10:40 बजे एवं 10:50 बजे मढ़ई में ही 11:10 बजे तक लोकल में ही स्थानीय भ्रमण फिर मढ़ई 11:20 पर प्रस्थान कर पचमढ़ी 11:40 बजे पहुंचेंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक सोहागपुर श्री विजयपाल सिंह, तथा विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी सम्मिलित होकर इस महत्वपूर्ण सेवा का शुभारंभ करेंगे।







