एसआईआर प्रक्रिया में गति लाने के लिए 19 से 21 नवंबर तक लगेंगे कैंप

Join Us

सीहोर /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सीहोर जिले में चल रहे एसआईआर की गति बढ़ाने के उद्देश्य से सीहोर अनुभाग में 19 से 21 नवंबर तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की वार्डवार ड्यूटी लगाई गई है। इन कैंपों में प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक बीएलओ एवं वार्ड के लिए निर्धारित दल के सभी सदस्य प्राप्त गणना पत्रकों का संकलन कर उन्हें एप पर अपलोड करेंगे। इसके साथ ही बीएलओ के अलावा दल के अन्य सदस्य बीएलओ की सहायता करेंगे और बीएलओ के अतिरिक्त कम से कम 150 फार्म एकत्र करेंगे। इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए कलेक्ट्रेट द्वारा संबंधित नोडल अधिकारियों, नगर पालिका कर्मियों और सहायक कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह कैंप वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 11, 15, 18, 20, 23, 24, 25, 26, 28, 29, 30, 33 में आयोजित किए जाएंगे।

Previous articleसीहोर जिला चिकित्सालय में दलित वर्ग के पिता-पुत्र पर प्राणघातक हमले को लेकर एसपी कार्यालय के अन्दर आक्रोषित जाटव समाज ने दिया धरना, शेष आरोपी भानू राठौर को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तारी की मांग, हमलावरों पर बड़ी धारा 307
Next articleसऊदी में ही दफनाए जाएंगे हादसे में मारे गए 45 भारतीयों के शव, मुआवजा भी मुश्किल