सीहोर जिला चिकित्सालय में दलित वर्ग के पिता-पुत्र पर प्राणघातक हमले को लेकर एसपी कार्यालय के अन्दर आक्रोषित जाटव समाज ने दिया धरना, शेष आरोपी भानू राठौर को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तारी की मांग, हमलावरों पर बड़ी धारा 307

Join Us

सीहोर। पीडि़त परिवार के सदस्य नारायण सिंह परिहार ने बताया कि सीहोर जिला चिकित्सालय में डॉ.अम्बेडकर नगर वार्ड क्रं. 11, सीहोर निवासी प्रवेश परिहार तथा पिता हरिसिंह परिहार पिता पुत्र पर उच्च जाति के मुख्य अरोपी भानु राठौर, नवीन राठौर, दीपक परमार द्वारा विगत् दिवस पुलिस तथा डॉक्टरों के समक्ष प्राणघातक हमला कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। एवं पुलिस कर्मचारी व अस्पताल कर्मचारियों के साथ चिकित्सालय के सामान को तोडफ़ोड़ की गई थी, जिसे लेकर सिटी कोतवाली द्वारा एससीएसटी एक्ट व शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कराये जाने को लेकर प्रकरण में आक्रोषित दलित जाटव समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्दर पहुंचकर मुख्य अरोपी भानू राठौर को तत्काल गिरफ्तार कर धारा 307 बड़ाये जाने की मांग को लेकर एसपी के नाम ज्ञापन एडिशनल एसपी सुनीता रावत को सौंपा गया तथा मांग की गई कि यदि 24 घण्टे के अन्दर मुख्य अरोपी भानू राठौर को गिफ्तार नही किया गया तथा सिटी कोतवाली सीहोर द्वारा धारा 307 नही बड़ाई गई तो जाटव समाज द्वारा उग्र आन्दोलन किया जावेगा। जिसकी सारी जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी। एडिशनल एसपी सुनीत रावत द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में धारा 307 बड़ाये जाने के निर्देश दिये तथा शीघ्र ही मुख्य अरोपी भानू राठौर को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उपस्थित सर्व जाटव समाज द्वारा पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया साथ ही ज्ञापन सीहोर के विधायक सुदेश राय को भी सौंपा गया।

Previous articleप्रिंस विकास राठौर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीहोर द्वारा जिला चिकितसालय में घायल दलित पीडि़त पिता-पुत्र से की मुलाकात कर स्वास्थ्य की ली जानकारी के साथ मदद का दिया पूर्ण आश्वासन
Next articleएसआईआर प्रक्रिया में गति लाने के लिए 19 से 21 नवंबर तक लगेंगे कैंप