ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

Join Us

नईदिल्ली,15 नवंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में उन्होंने पहला छक्का लगाते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस खिलाड़ी ने पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड् तोड़ा है। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में 90 छक्के लगाए थे।
सहवाग ने 103 टेस्ट की 178 पारियों में 90 छक्के लगाए थे। पंत ने सिर्फ 48 टेस्ट की 83 पारियों में उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सूची में तीसरे स्थान पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा हैं। उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले थे। इसकी 116 पारियों में उन्होंने 88 छक्के लगाए थे। रविंद्र जडेजा 80 छक्कों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर बने हुए हैं।
पंत भारत की पहली पारी में 24 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 112.50 की रही। इस खिलाड़ी ने अब तक 48 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 83 पारियों में 44.84 की औसत से 3,453 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 8 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159* रन रहा है।

Previous articleभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन, जानिए आंकड़े
Next articleभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन, जानिए आंकड़े