भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन, जानिए आंकड़े

Join Us

नईदिल्ली,15 नवंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलकाता में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 10 रन बनाते ही उन्होंने 4,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। जडेजा 4,000 रन और 300 विकेट का डबल पूरा करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे ऑलराउंडर बने हैं। टेस्ट क्रिकेट में ये खिलाड़ी कमाल के फॉर्म में है।
जडेजा ने भारत के लिए 88 टेस्ट में 38 से अधिक की औसत से 4,000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 25.25 की औसत से 331 विकेट लिए हैं। उन्होंने 15 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। जडेजा के अलावा इयान बॉथम (5,200 रन और 383 विकेट), कपिल देव (5,248 रन और 434 विकेट) और डेनियल विटोरी (4,531 रन और 362 विकेट) ने ये कारनामा किया था।
जडेजा ने भारत में अब तक 52 मैच खेले हैं, जिसमें 20.91 की औसत के साथ कुल 246 विकेट लिए हैं। वह 4 विकेट लेते ही भारत में 250 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले सिर्फ चौथे गेंदबाज बन जाएंगे। इस मामले में जडेजा पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की सूची में शामिल होंगे। बता दें कि अश्विन ने भारत में सर्वाधिक 383 विकेट लिए हैं। वहीं, कुंबले ने 350 और हरभजन ने 265 विकेट लिए थे।

Previous articleभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारतीय पारी 189 रन पर सिमटी, हार्मर ने झटके 4 विकेट नईदिल्ली,15 नवंबर। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम की पहली पारी 189 के स्कोर पर समाप्त हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 159 रन बनाए थे। ऐसे में पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 30 रन की बढ़त मिली। भारतीय टीम के ज्यादातर बल्लेबाजों ने निराश किया। कप्तान शुभमन गिल गर्दन में लगी चोट के कारण दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं आए। आइए भारत की पारी पर एक नजर डालते हैं। भारत के लिए कोई भी बल्लेबाज पहली पारी में अर्धशतक तक नहीं लगा पाया। केएल राहुल ने सबसे बड़ी 39 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने 27-27 रन बनाए। एकमात्र अर्धशतकीय साझेदारी वाशिंगटन सुंदर और राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई। दोनों ने 164 गेंदों में 57 रन जोड़े। मार्को यानसन और साइमन हार्मर ने अच्छी गेंदबाजी की। हार्मर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। यानसन को 3 सफलता मिली। दक्षिण अफ्रीका टीम से हार्मर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने कुल 30 रन देते हुए 4 विकेट लिए, इस कारण विपक्षी टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। वियाम मूल्डर कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने अपने 5 ओवर में 15 रन दिए। यानसन के खाते में 3 विकेट आया। केशव महाराज ने 66 रन देते हुए 1 सफलता हासिल की। कॉर्बिन बॉश ने 32 रन देते हुए 1 विकेट लिया। राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 4,000 रन पूरे कर लिए। अपनी पारी का 15वां रन बनाते ही राहुल ने ये उपलब्धि हासिल की। राहुल ने अब तक 66 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 115 पारियों में 36.58 की औसत से 4,024 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 शतक और 20 शतक अर्धशतक निकले हैं। भारतीय कप्तान गिल सिर्फ 3 गेंद खेलने के बाद चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। दरअसल, वह वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने एक चौका जड़ा और उसके बाद अचानक उनके गर्दन में दर्द होने लगा। बीसीसीआई ने बताया कि गिल गिल की गर्दन में ऐंठन है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। उनके खेलने पर फैसला उनकी सेहत के आधार पर लिया जाएगा।
Next articleऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने