बिहार की जनता ने एनडीए सरकार को दिया अपना जनादेश

Join Us

एनडीए की झोली में 202 सीटें तो वहीं महागठबंधन की झोली में केवल 35 सीटें
पटना (ए.)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर जीत हासिल हुई है। एनडीए की झोली में 202 सीटें देकर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर एनडीए सरकार का जनादेश दिया है। वहीं इस चुनाव में महागठबंधन की कमर टूट गई है। उसके खाते में केवल &5 सीटें हैं। वहीं अन्य को 6 सीटें मिली हैं जिसमें 5 सीटें एआईएमआईएम को मिली हैं। इस बड़ी जीत के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए को बंपर जीत दिलाकर बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। बीजेपी मुख्यालय में आयोजित जश्न समारोह में उन्होंने ये बात कही। मतदान के बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने एनडीए की जीत का अनुमान जताया था। लेकिन जो परिणाम आए वो एग्जिट पोल के अनुमानों से काफी ’यादा हैं।

हम जनता को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर एक्स पर लिखा, हम बिहार की जनता के फ़ैसले का सम्मान करते हुए, ऐसी ताक़तों के खिलाफ़ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर, लोकतंत्र को कमज़ोर करने में जुटी हैं। हम चुनाव के परिणामों का गहराई से अध्ययन करेंगे और नतीजों के कारणों को समझने के बाद विस्तृत बात रखेंगे।

रिजल्ट की गहराई से करेंगे समीक्षा : राहुल गांधी
बिहार चुनाव पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और इंडि गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

पीएम मोदी ने बिहार एनडीए नेताओं को फोन कर जीत की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके एनडीए के नेताओं से बात की और उन्हें जीत की बधाई दी। बिहार एनडीए में जनता दल यूनाइटेड के अलावा चिराग पासवान की लोकजनशक्ति जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleएस जयशंकर ने यूएन के महासचिव गुटेरेस से की मुलाकात, भारत के विकास में समर्थन के लिए जताया आभार