लॉन्च हुआ नया आधार ऐप: अब क्यूआर स्कैन से शेयर होंगी डिटेल्स, फिजिकल कार्ड की जरूरत खत्म

Join Us

नई दिल्ली,(ए)। डिजिटल इंडिया को और आगे बढ़ाते हुए यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने सोमवार को आधार कार्ड का नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया। यह ऐप अब यूजर्स को आधार कार्ड को फोन में सुरक्षित रखने और जरूरत पडऩे पर क्यूआर कोड स्कैन करके आधार डिटेल्स शेयर करने की सुविधा देगा। यानी अब आपको आधार की फिजिकल कॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूआईडीएआई के अनुसार, नए ऐप में एक ही फोन पर पांच परिवार सदस्यों तक के आधार प्रोफाइल स्टोर किए जा सकते हैं। इसके साथ ही यह ऐप ऑफलाइन मोड में भी काम करेगा। जिससे इंटरनेट न होने पर भी आधार देखा जा सकेगा।डिजिटल कैरी सुविधा: अब ई-आधार हमेशा फोन में रहेगा, पेपर कार्ड की जरूरत खत्म। फेस स्कैन से शेयरिंग: किसी संस्था को आधार शेयर करते समय फेस स्कैन की अनुमति देनी होगी, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित रहे।

Previous articleबॉलीवुड का हीमैन वेंटिलेटर सपोर्ट पर, प्रशंसक और फिल्म जगत के लोग चिंतित
Next articleदिल्ली के बाद अब इस्लामाबाद दहला : कोर्ट के बाहर कार में जबरदस्त धमाका, 12 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी