सभी संभावनाओं को देखा जा रहा है, मामले की पूर्ण जांच होगी : अमित शाह

Join Us

नई दिल्ली, (ए.)। दिल्ली के लाल किले में हुए धमाके के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमों ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री एफएसएल के साथ मिलकर मामले की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं इस संबंध में गृहमंत्री और अन्य अधिकारियों से बातचीत की है। वहीं विस्फोट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी बयान आया है और उन्होंने कहा है कि उनकी दिल्ली पुलिस आयुक्त से संबंध में बातचीत हुई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी और स्थिति को लोगों के समक्ष रखा जाएगा।गृहमंत्री ने कहा कि आज शाम 7:00 बजे लाल किले के नजदीक सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई आई20 गाड़ी में विस्फोट हुआ था। विस्फोट के कारण कुछ राहगीर हताहत वह हैं और कुछ गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस घटना में कुछ लोगों के मरने की भी जानकारी है। उन्होंने कहा कि विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के अंदर दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब पूरी जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच इंचार्ज से भी बात की है। दिल्ली पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच इंचार्ज मौके पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर गौर कर रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच करेंगे। सभी संभावनाओं की तुरंत जांच की जाएगी और हम नतीजे जनता के सामने पेश करेंगे।

 

Previous articleदिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, पार्किंग में खड़ी गाडियां जलीं
Next articleबॉलीवुड का हीमैन वेंटिलेटर सपोर्ट पर, प्रशंसक और फिल्म जगत के लोग चिंतित