हमें सावधान रहना होगा कि देश में दोबारा विभाजन की स्थिति ना बने: सीएम योगी

Join Us

गोरखपुर,(ए.)। गोरखपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में एकता यात्रा को हरी झंडी दिखने के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें ध्यान रखना होगा कि भारत में अब फिर कोई जिन्ना पैदा ना होने पाए। अगर कोई जिन्ना पैदा होता है तो उसे दफन करना होगा। हमें सावधान रहना होगा कि देश में दोबारा विभाजन की स्थिति ना बने। योगी ने इस दौरान कहा कि आज हमें भाषा और जाति के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है, लेकिन राष्ट्र से बढक़र कुछ नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत का गायन अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि जिस वंदे मातरम गीत ने अंग्रेजों की चूलें हिला दी थीं, उसी का विरोध जिन्ना ने किया था। अगर कांग्रेस ने जिन्ना का विरोध किया होता तो देश का बंटवारा ना होता। उन्होंने इस दौरान सरदार पटेल को नमन किया और कहा कि दुनिया में ऊंची प्रतिमा उन्हीं की है। सरदार पटेल देश की सभी रियासतों को एक किया लेकिन कांग्रेस ने उन्हें वो सम्मान नहीं दिया।
बता दें सीएम योगी रविवार को बिहार चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रैलियों को संबोधित करकर लौटे हैं। अब गोरखपुर से उन्होंने बिहार को भी सन्देश दिया है कि भाषा और जातियों के नाम पर बांटने की साजिश हो रही है, लेकिन हमें बंटना नहीं है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय एकता का भी मैसेज बिहार के मतदाताओं को दिया।बता दें बीजेपी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता पदयात्रा की शुरुआत की है। इसके तहत पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में 8 किमी की पदयात्रा बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता करेंगे।

 

Previous articleतेजस्वी यादव का जनता को संदेश, प्राण झोंककर अपना हर वचन, हर प्रण पूरा करूंगा
Next articleलंदन से हैदराबाद जा रहे ब्रिटिश एयरवेज के विमान में बम की खबर से सनसनी,सुरक्षा अलर्ट जारी